फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: काउंटर से रुपये उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
चोरी करने वाला आरोपी
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना-भिनगा मार्ग पर भामेपारा स्थित किराने की दुकान के काउंटर से 89,000 रुपये चोरी करने वाले को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 89,000 रुपये में से 70,000 रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ पूर्व से कई प्राथमिकी दर्ज है। पयागपुर बस स्टैंड निवासी दिलीप जायसवाल की दुकान पर शनिवार को एक युवक आया। उसने चावल खरीदने के बहाने दिलीप को बातों में उलझाया। दिलीप के नौकर के साथ गोदाम जाने पर आरोपी ने काउंटर से रुपये चुरा लिए। दिलीप ने पहले 1,35,000 रुपये की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 89,000 रुपये की चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी खालिक मोहम्मद की पहचान हुई। पुलिस ने खालिक मोहम्मद को गोविंदपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि खालिक का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर बहराइच और श्रावस्ती जिलों में छह प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें