फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाईलैंड के अनुयायियों ने की पूजा

Tue, 11 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बो​धि वृक्ष की पूजा करते बौद्ध अनुयायी।-
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से आनंद बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बाैद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। बौद्ध सभा के दौरान भिक्षु ने कहा कि आध्यात्म दुख दूर नहीं करता। यह केवल बताता है कि संसार में हर वस्तु परिवर्तनशील है। इसलिए दुख की अवस्था भी बीत जाती है और सुख आता है। दुख का निवारण चार आर्य सत्यों को जानने से संभव है। ये सत्य हैं संसार में दुख है, दुख का कारण है, दुख का कारण दूर किया जा सकता है और मध्यम मार्ग पर आचरण करने से दुख दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें