फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सुधीर बने प्रधानमंत्री, डिंपल खेल मंत्री

Tue, 11 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज वर्गा वर्गी में बाल संसद गठन में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज वर्गा वर्गी में मंगलवार को बाल संसद का गठन किया गया। विद्यार्थियों ने चुनाव प्रक्रिया से पदाधिकारियों को निर्वाचित किया। कक्षा 10 के छात्र सुधीर यादव को प्रधानमंत्री चुना गया। रुबीना उप प्रधानमंत्री और विमला शिक्षा मंत्री बनीं। लवकुश को पुस्तकालय मंत्री तथा दौलत राम को अनुशासन मंत्री का पद मिला। डिंपल यादव खेल मंत्री, फैसल रजा व राधिका स्वास्थ्य एवं संस्कृति मंत्री निर्वाचित हुए। मुजाहिद रजा सूचना एवं संचार मंत्री, प्रियंका यादव जल एवं स्वच्छता मंत्री बनीं। चंदन देवी बालिका सुरक्षा एवं लैंगिक समानता मंत्री तथा सचिन शुक्ला पर्यावरण मंत्री चुने गए। प्रधानाचार्य परमानंद ने बताया कि इससे विद्यार्थियों में लोकतंत्र की समझ बढ़ती है। इस मौके पर शिक्षक बृजेश मौर्या, पवन पाठक, राजेश शुक्ला व उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें