इकौना सीएचसी में भर्ती श्रीलंका के अनुयायी।
श्रावस्ती/कटरा। श्रीलंका से दर्शन-पूजन के लिए जेतवन महाविहार पहुंचे 40 सदस्यीय अनुयायियों के दल पर सोमवार की शाम मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में आठ अनुयायी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी इकौना पहुंचाया गया।
सभी अनुयायी जेतवन महाविहार में गंधकुटी पर पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन कर रहे थे। मधुमक्खियों के हमले में मौके पर चीख-पुकार मच गई और सभी तीर्थयात्री भागने लगे। टीम लीडर मनोज भंडारे ने बताया कि मधुमक्खियाें के हमले में उनके दल में शामिल श्रीलंका के कोलंबो निवासी अनुयायी सुधत(60), रहित(61), नंदा श्रीमाली(50), चंद्रसेन(56), मिरोसा(56), स्वर्णमाली(68), हेमलता(68) व तितेस(67) घायल हो गए। सभी को निजी वाहन से सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। चिकित्सक डाॅ. गिरिवर वर्मा ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है।
इकौना सीएचसी में भर्ती श्रीलंका के अनुयायी।