फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खाद वितरण में उगाही करने का आरोपी फॉलोवर लाइन हाजिर

Sun, 31 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति हरदत्त नगर गिरंट में यूरिया वितरण में किसानों से 150-150 रुपये प्रति बोरी का सौदा करने वाले फॉलोवर धर्मेंद्र तिवारी को एसपी घनश्याम चौरसिया ने लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद तत्काल फॉलोवर को लाइन हाजिर कर सीओ इकौना को जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन


आरोप था कि, शुक्रवार को खाद वितरण के दौरान फाॅलोवर धर्मेंद्र तिवारी किसानों को समिति के पास स्थित कमरे में बुलाकर 150 रुपये प्रति बोरी अधिक में सौदा कर रहा था। इसके साथ ही किसानों को बिना कतार लगाए यूरिया दिलवाने का वादा भी कर रहा था, जिसकी वीडियो मिलने के बाद अमर उजाला में शीर्षक- पुलिस फॉलोवर बेचता मिला 150 रुपये महंगी यूरिया... से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें