फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा व बदली से बदला तराई का मौसम

विज्ञापन
तेज पश्चिमोत्तर हवाओं से थर्राइ श्रावस्ती - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज सोमवार को अचानक बिगड़ गया। भोर में शुरू हुआ कोहरा व धुंध दोपहर तक छाई रही। इसके बाद बदली छाए होने के कारण सूरज दिखाई नहीं पड़ा। वहीं बर्फीली हवा के कारण ठंड अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में विगत तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। शनिवार व रविवार दोपहर बाद तक जहां घना कोहरा छाया रहा। वहीं उसके बाद निकली धूप बादलों की लुकाछिपी के कारण लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं दिला सकी। सोमवार तराई में मौसम का मिजाज अचानक और बिगड़ गया। भोर में शुरू हुआ कोहरा सुबह दस बजे तक छाया रहा। इसके बाद छाई बदली व धुंध ने सूरज को अपनी आगोश में छिपाए रखा। वहीं करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ व बर्फीली हवा ने लोगों को कंपकंपाती ठंड का एहसास दिलाया।
मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव के बाद जिले का न्यूनतम तापमान सोमवार को पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों में भी खुद को ठंड से बचने की जुगत करते देखे गए। वहीं मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव के बाद किसान हेवती (शरद ऋतु में होने वाली बरसात) की संभावना को लेकर आशान्वित नजर आ रहे हैं। किसानों का मानना है कि पूस मास मेघ जो बरसो, बाढ़े गेहूं फूले सरसों। अर्थात पूस मास में बरसात होने पर पैदावार बेहतर होगी। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि अभी मौसम के मिजाज में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें