कटरा (श्रावस्ती)। श्रावस्ती एयरपोर्ट का लाइसेंस मिल चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले यहां से उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। इसके मद्देनजर डीआईजी ने बुधवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रावस्ती एयरपोर्ट को लाइसेंस मिल चुका है।
उड़ान सेवा शुरू होने से पहले यहां की सुरक्षा व्यवस्था को जानने के लिए डीआईजी देवीपाटन मंडल एपी सिंह ने दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने एयरपोर्ट कंट्रोल रूम, गार्ड रूम, वीआईपी रूम, जनरल वार्ड, फायर सर्विस व रनवे को देखा। इसके साथ ही एयरपोर्ट के लिए बनाई गई पुलिस चौकी पर कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित नवीन मॉडर्न थाना में जाकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से कभी भी उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए पुलिस के अधिकारी पूरी तरह से तैयार रहें।