श्रावस्ती। यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को पहली पाली में 113 व दूसरी पाली में 15 परीक्षार्थी केंद्र से गैरहाजिर रहे। इस दौरान नामित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दौरान चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत सभी 21 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं जमुनहा के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पटना वीरगंज में पहली पाली में पंजीकृत 66 के सापेक्ष 44 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 22 अनुपस्थित रहे। जबकि अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में पहली पाली में पंजीकृत 390 के सापेक्ष 299 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 91 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। यहां द्वितीय पाली में पंजीकृत 79 के सापेक्ष 64 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अन्य परीक्षा केंद्रों पर नामित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान तीनों ही परीक्षा केंद्र पर कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का उपयोग करते नहीं मिला।
13 परीक्षार्थियों ने छोड़ी संस्कृत बोर्ड परीक्षा
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के श्रीसुर भारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल में बुधवार को प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 53 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सीबीएसई बोर्ड हिंदी की परीक्षा में मौजूद रहे सभी परीक्षार्थी
श्रावस्ती। केंद्रीय विद्यालय भिनगा में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा कराई गई। जिसमें सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल इकौना व लव विद्यापीठ पटना खरगौरा के परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। यहां पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत सभी 265 परीक्षार्थी शामिल हुए।