फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पांच उपकेंद्रों की मिलेगी सौगात

Tue, 08 Aug 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बिजली सप्लाई की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिले को जल्दी दो 132 व तीन 33 केवीए उपकेंद्रों की सौगात मिलेगी। इससे जहां बिजली को लेकर बहराइच पर निर्भरता कम होगी वहीं उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


जिले के विद्युत उपकेंद्र लक्ष्मण नगर, भगवानपुर, जमुनहा व उल्लहवा (बंजारनपुरवा) को अभी भी बहराइच के चित्तौरा से विद्युत आपूर्ति मिलती है। जबकि गिलौला क्षेत्र को बहराइच के पयागपुर के सहारे आपूर्ति दिलाई जा रही है। ऐसे में बहराइच में विद्युत भार बढ़ने पर लोड कम करने के लिए जिले में होने वाली बिजली सप्लाई में अघोषित कटौती करना पड़ती है।
सप्लाई की लंबी लाइन होने के कारण जमुनहा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाइन लॉस होने से लो-वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ता है। वर्तमान में जिले को विद्युत उपकेंद्र भिनगा, आईसीडीएस भिनगा, सीताद्वार, कटरा, इकौना, आईसीडीएस इकौना, घोलिया, लक्ष्मण नगर, गिलौला, लक्ष्मणपुर बाजार, उल्लहवा, भंगहा व जमुनहा उप केंद्र के सहारे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। अभी तक इसके लिए मात्र भिनगा में ही 132 केवीए उपकेंद्र स्थापित है।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति में होने वाली इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए ही जिले में जल्दी 132 केवीए के दो व 33 केवीए के तीन उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें से एक 132 केवीए उपकेंद्र जिले की सीमा पर स्थिति बलरामपुर के घुघुरपुर में स्थापित होगा। इससे इकौना के कटरा, सीताद्वार, इकौना आईसीडीएस व इकौना नगर के उपकेंद्र को आपूर्ति दिलाई जाएगी।
जबकि दूसरा 132 केवीए उपकेंद्र जमुनहा के चंदर्खा बुजुर्ग गांव के निकट स्थापित होगा। इससे जमुनहा के उल्लहवा, जमुनहा, लक्ष्मण नगर व भगवानपुर उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र भिनगा, सिरसिया व इकौना के सीताद्वार पर भार कम करने के लिए सिरसिया, इकौना के वीरपुर व भिनगा के सेमरी बाजार के निकट 33 केवीए उपकेंद्र स्थापित कराया जाएगा।

चंदर्खा बुजुर्ग को छोड़ बाकी उपकेंद्र बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। यहां भी उपकेंद्र निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रणजीत चौधरी, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें