फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों को सर्प ने डसा

Fri, 04 Jul 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना/ श्रावस्ती। अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों को सर्प ने डस लिया। पीड़ितों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से एक को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र के ग्राम सोनरई निवासी प्रहलाद शुक्ला (62) बुधवार शाम धान की नर्सरी देखने गए थे। लौटते समय सर्प ने उनको डस लिया। परिजनों ने उनको सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। वहीं क्षेत्र के ग्राम इटवरिया के मजरा भांभेपारा निवासी रघुराजा (50) बुधवार रात शौच गई थी। जहां उनको विषैले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। वहीं इकौना के ही मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रोशन (32) को बृहस्पतिवार सुबह मवेशियों को चारा देते समय सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उनको सीएचसी इकौना में भर्ती कराया।
वहीं क्षेत्र के ही भलुहिया धसौधी निवासी बिट्टा देवी (40) बृहस्पतिवार को खेत गई थी। जहां उनको सर्प ने डस लिया। परिजन उसे सीएचसी इकौना ले गए। वहीं एक अन्य घटना में मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम गंगा भांगड़ निवासी रजवंती (35) को बुधवार रात घर के दरवाजे पर किसी सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उनको सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें