फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 11 May 2025 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा सिरसिया मार्ग के मध्य अटा तिराहे के पास पलटा वाहन।
विज्ञापन
सिरसिया/गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र के ग्राम जोगा गांव निवासी इसराइल (22) शनिवार को पिकअप से मुर्गियों की सप्लाई देने सिरसिया गया था। उसके साथ ग्राम बभनपुरवा निवासी जुबेर (24) व ग्राम खैरी परसोहना निवासी इरफान (20) भी थे। लौटते समय गिलौला से पशु आहार लेकर सिरसिया जा रही पिकअप भिनगा जंगल में केन नाले के निकट इसराइल की पिकअप से टकरा गई। इससे दोनों पिकअप मार्ग पर पलट गईं। हादसे में इसराइल, जुबेर व इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां से जुबेर को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं दूसरी पिकअप का चालक गिलौला क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी मोतीलाल यादव वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम मोटे पुरवा निवासी साबित (21) शुक्रवार रात बाइक से लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर काशीपुरवा निवासी राकेश यादव (19) भी था। बदला नानपारा मार्ग पर ग्राम जयपत्तरपुरवा के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को बहराइच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से राकेश को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें