फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा/जमुनहा (श्रावस्ती)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुई तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में किशोर सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम गणेशपुर निवासी आकाश तिवारी (25) पुत्र कन्हैयालाल तिवारी बाइक से अपनी बहन को लेकर इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी अष्टभुजा दुबे के घर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को आया हुआ था। जहां से बुधवार को वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के लंका गेस्ट हाउस के सामने पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें आकाश बाइक सहित खड्ड में जा गिरा। जहां उसे गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर उसे सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया।
वहीं मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर गंगापुर के मजरा लक्ष्मणपुर निवासी संगम वर्मा (21) पुत्र महादेव वर्मा बुधवार रात कुछ सामान की खरीदारी करने बाइक से वीरगंज बाजार जा रहा था। जबकि थाना क्षेत्र के पटना निवासी दुर्गेश (22) पुत्र बजरंगी वीरगंज बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही दुर्गेश सीएचसी मोड़ पहुंचा। तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। जहां से बाद में उन्हें भिनगा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना क्षेत्र के ही ग्राम रामपुर जब्दी के मजरा बहादुर पुरवा निवासी कसीमुद्दीन (22) पुत्र मुन्ने खां अपने रिश्तेदारी में थाना क्षेत्र के कटवा गांव गया था। जहां से वह बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर जमुनहा तहसील के सामने पहुंचा। तभी वहां खेल रहे गणेशपुर निवासी मुजाहिद (10) पुत्र सलीम से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिनगा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें