फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षकों का पांच दिवसीय निपुण प्रशिक्षण शुरू

Tue, 11 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना बीआरसी सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद ​शिक्षक।।
विज्ञापन
कटरा। इकौना के बीआरसी सभागार में सोमवार को पांच दिवसीय निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। खंड शिक्षाधिकारी अमित कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण के दौरान बीईओ अमित कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। एआरपी सौरभ रतन पांडे ने शिक्षकों को शिक्षण कौशल के लिए प्रशिक्षित किया। एआरपी पंकज शुक्ला ने कहा कि आज का युग वैज्ञानिक है। बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा करना शिक्षकों का दायित्व है। एआरपी बच्चा सिंह ने बच्चों में शैक्षिक अभिरुचि और जिज्ञासा बढ़ाने की बात कही। इस दौरान दुर्गेश कुमार राय, अमरीश कुशवाहा, नंद किशोर मौर्य, अजय विश्वकर्मा, प्रीति भारद्वाज, अंकिता सिंह, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें