फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने की रेल मंत्री से मुलाकात

Tue, 11 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 रेल मंत्री से मुलाकात करते जिला पंचायत अध्यक्ष।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने 10 अगस्त को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना में तेजी लाने की मांग की। परियोजना बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में निर्माणाधीन है। दद्दन मिश्रा ने रेल मंत्री से परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती आज भी रेल संपर्क से वंचित है। रेल सुविधा से जिले के विकास को गति मिलेगी। केंद्र सरकार ने 2018 में परियोजना को स्वीकृति दी थी। यह रेल लाइन भिनगा, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला, डुमरियागंज से खलीलाबाद तक प्रस्तावित है। संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में काम तेजी से बढ़ रहा है। परंतु बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में कार्य धीमा है। रेल मंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें