फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नवरात्र में खुले में काटी व बेची जा रही मछलियां, आक्रोश

Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। शारदीय नवरात्र के दौरान हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार में खुले में मछली काटी और बेची जा रही है। यह सब दुर्गा पूजन पंडाल के पास हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

पवित्र नवरात्र को लेकर खुले में मांस काटने और बेचने पर सख्त पाबंदी है। इसके बावजूद गौसपुर बाजार में बिना किसी अनुमति के मछली बेची जा रही है। मछली काटने के बाद निकलने वाले अवशेष आसपास फेंक दिए जाते हैं। इन अवशेषों को कुत्ते इधर-उधर फैलाते हैं। स्थानीय निवासी अमृत लाल, अमित कुमार और राम छबीले ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं की श्रद्धा को ठेस पहुंच रही है। ग्रामीणों ने इस बिक्री में स्थानीय पुलिस की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। खुले में मछली काटने व बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीओ क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि खुले में मछली काटने व बेचने की जानकारी नहीं है। जांच करवाकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें