फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रायल के लिए श्रावस्ती एयरपोर्ट पर उतरा पहला विमान

Tue, 09 Jan 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
श्रावस्ती एयरपोर्ट पर लाइसेंसी रनवे ट्रायल के लिए उतरा विमान। -संवाद
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण, दस दिन के अंदर मिलेगा लाइसेंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। श्रावस्ती एयरपोर्ट को दस दिन के अंदर विमान उतारने का लाइसेंस मिल जाएगा। इसके लिए डीजीसीए का पहला ट्रायल विमान रविवार को एयरपोर्ट पर उतारा गया। जबकि सोमवार को डीएम ने निरीक्षण कर अन्य औपचारिकताएं पूरी कराईं। पहले चरण में 19 सीटर विमान चार शहरों को जोड़ेगा। पूरा एयरपोर्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
श्रावस्ती एयरपोर्ट से विमान की उड़ान इसी महीने से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए कार्य तो पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। इस लाइसेंस को जारी करने के लिए डीजीसीए का विमान रविवार को इस एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस मौके पर विमान की लैंडिंग, टेकओवर के साथ सिग्नल को जांचा गया। सब कुछ ठीक पाया गया है।
विज्ञापन

इसी के बाद सोमवार को डीएम कृतिका शर्मा ने भी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर अवशेष प्रक्रिया को भी पूरा किया गया। श्रावस्ती एयरपोर्ट पर तैनात विशेषज्ञ कुमार ज्ञानू बताते है कि ट्राॅयल हो चुका है। दस दिन के अंदर लाइसेंस मिल जाएगा। डीएम कृतिका शर्मा बताती हैं कि एयरपोर्ट पर इसी माह विमान सेवा प्रारंभ हो जाएगी।

पहले चरण में उतरेगा 19 सीटर विमान
मौजूदा समय में हवाई पट्टी का रनवे 23 मीटर चौड़ाई है। इस पर 19 सीटर विमान आसानी से उतारा जा सकता है। इसीलिए अभी पहले चरण में 19 सीटर विमान उतारने का लाइसेंस लिया जा रहा है। जबकि दूसरे चरण में रनवे की कुल लंबाई 2,250 मीटर व चौड़ाई 80 मीटर होगी। इस पर 72 सीटर विमान आसानी से उतरेगा। इसके बाद तीसरे चरण में रनवे की कुल लंबाई 3,350 मीटर और चौड़ाई 80 मीटर होगी। इस पर सभी तरह के यात्री विमानों सहित बोइंग ए 320 विमान भी उतारा जा सकता है। तीसरे चरण का काम पूरा होने के बाद इसका उपयोग सेना के प्रशिक्षण के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन



लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। लगेज चेक करने के लिए बैग एक्स-रे मशीन भी लग चुकी है। यात्रियों की सुविधा के लिए लगेज ट्राॅली समेत अन्य महत्वपूर्ण फर्नीचर भी आ चुके हैं। विमानों के उतरने के लिए वीएचएफ एंटीना स्थापित हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के 71 जवानों को लगाया गया है। जिसमें से कुछ जवानों ने आकर अपनी ड्यूटी भी ज्वाॅइन कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें