श्रावस्ती। भंगहा से भिनगा तक रविवार को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल बाइक महामंगल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान राम लक्ष्मण व जनक नंदिनी की झांकी भी निकाली। इस यात्रा के दौरान इलाका जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से निकाली गई इस महामंगल कलश यात्रा में शामिल लोग श्रीराम के भजनों के साथ जयकारे लगाते भिनगा पहुंचे। यात्रा से पूर्व भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता व हनुमान की आरएसएस के विभाग प्रचारक डा. अवधेश ने आरती उतारी। यह यात्रा भंगहा से शिवगढ़ कला, शाहपुर कला, रामपुर ककरा, बेलभरिया, पतिझिया, बनघुसरा, हरिहरपुर, खरगौरा मोड़ से सेमरी चौराहा होते हुए खलवा बाजार, नई बाजार, पटेल चौक से जूनियर हाईस्कूल पहुंची।