फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायत निस्तारण में श्रावस्ती प्रदेश में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आईजीआरएस प्रणाली के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले को प्रदेश में प्रथम रैंक मिली है। इसके लिए एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर आईजीआरएस प्रणाली के तहत आने वाली शिकायतों की समीक्षा कर उसकी रैंकिंग की जा रही है। इसी के क्रम में नवंबर में आईजीआरएस प्रणाली के तहत प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसमें श्रावस्ती को प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने आईजीआरएस प्रणाली में कार्य कर रहे सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की है।
एसपी ने बताया कि समय समय पर अधिकारियों की ओर से समीक्षा कर आईजीआरएस सेल की कमियों को दूर किया गया। इसके साथ ही सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में कर्मियों की मेहनत और लगन की वजह से जिले का प्रदर्शन अव्वल रहा है। इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें