फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घर में मोमबत्ती से लगी आग, नकदी व सामान जला

विज्ञापन
चैनपुर गांव में लगे आग से जला सामान।
विज्ञापन
वीरपुर। नवीन मॉडर्न क्षेत्र की ग्राम पंचायत चैनपुर निवासी शकील के घर में मंगलवार रात मोमबत्ती से आग लग गई। परिजनों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल ने मौके पर जांच कर मुआवजा दिलवाने की बात कही है। चैनपुर निवासी शकील ने बताया कि बीते छह दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते मोमबत्ती के प्रकाश में घर का काम हो रहा है। मंगलवार रात मोमबत्ती से घर में आग लग गई। पीड़ित शकील ने बताया कि आग से डेढ़ लाख रुपये नकद के साथ ही आभूषण व टीवी, फ्रिज, कूलर आदि जलकर नष्ट हो गए। आग बुझाने के दौरान उनका 15 वर्षीय बेटा रकीब भी झुलस गया। आग लगने की सूचना पर लेखपाल विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। लेखपाल विक्रम सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें