फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गर्भवती की गोदभराई, बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय ​भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे का अन्नप्रासन करते सीएमओ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को संस्थागत प्रसव के प्रति प्रेरित किया। वहीं, टीकाकरण, पोषण, एनीमिया से बचाव व नवजात शिशु देखभाल के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नियमित संतुलित आहार लेना चाहिए। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भी कहा। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी हुई। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष विनोद साहू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें