फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रेगुलेटर लगाते समय लगी आग, युवक झुलसा

Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना सीएचसी में भर्ती घायल युवक
विज्ञापन
वीरपुर। नवीन मॉडर्न क्षेत्र के कटरा बाजार में रविवार रात सिलिंडर में रेगुलेटर लगाते समय आग लग गई। आग से झुलसकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी बबलू गुप्ता (21) रविवार रात सिलिंडर में रेगुलेटर लगा रहे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर बबलू झुलस गए। चीखें सुन उनके भाई व मां उन्हें बचाने पहुंचे। बचाने के दौरान वह भी झुलस गए। बबलू को परिजनों ने आननफानन में सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां बबलू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें