फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आठ वर्षीय बालक से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। क्षेत्र निवासी आठ वर्षीय बालक को मंगलवार शाम पड़ोसी ने लूडो खेलने के बहाने दुकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालक ने परिजनों को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बालक मंगलवार को गिलौला-खुटेहना मार्ग स्थित अपने मौसा के घर गया था। शाम को मौसा के पड़ोसी ननके गुप्ता ने उसे लूडो खेलने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया। बालक के दुकान पहुंचते ही आरोपी ने शटर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग निकला। थाना प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी ननके गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। बालक को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें