फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला की संदिग्ध मौत में अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी

Sun, 11 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरपुर। नवीन मॉडर्न क्षेत्र की दसियापुर निवासी पुष्पा शुक्ला (47) की संदिग्ध मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन देते हुए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुष्पा शुक्ला का शव शुक्रवार शाम लपोखी गांव के पास नहर किनारे संदिग्ध हालात में मिला था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। सीओ क्राइम आलोक सिंह के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद रविवार को नवीन मॉडर्न थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुष्पा की संदिग्ध मौत की सूचना पर रविवार को विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, एसडीएम रवेंद्र कुमार और सीओ भरत पासवान उनके घर पहुंचे। विधायक ने मृतका के पति पवन शुक्ला और बेटे शिवम शुक्ला से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। उन्होंने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने की बात कही। इस दौरान प्रधान बगही शशीन्द्र शुक्ला, थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा और मंडल अध्यक्ष मनोज दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें