फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कोर्ट के आदेश पर पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 05 Apr 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के मोहनलालपुरवा निवासी रामावती ने पांच लोगों पर उनके साथ गाली-गलौज व घर में घुस कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रामावती का आरोप है कि आठ फरवरी की शाम बच्चों के विवाद को लेकर गांव निवासी मीना देवी व सुनीता देवी उनके साथ गाली-गलौज कर रही थीं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हो गया था, लेकिन रात में उनके परिजन प्रमोद कुमार व राम फेरन घर में घुस आए।

उनकी पिटाई की और घर में रखी 35,000 की नकदी, उनकी पायल व नथनी छीन ली। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की। चीख सुनकर उनके बेटे सुभाष व सोनू ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


उन्होंने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर 17 फरवरी को उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने 26 मार्च को थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पहली अप्रैल को आरोपी प्रमोद कुमार, राम फेरन, मीना देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें