श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम तालबघौड़ा निवासी शिवराम के पास से करीब नौ वर्ष पूर्व दो तमंचा 12 बोर बरामद किया गया था। इस पर आरोपी के विरुद्ध सिरसिया थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी ने बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। साथ ही दोषी को जेल में बिताई गई अवधि व न्यायालय उठने तक की अवधि का कारावास व 500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया।