फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के छूने से लगे असहज तो करें शिकायत : डीएमसी

Tue, 25 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं।
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में सोमवार को महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएमसी सरिता मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के छूने से आपको असहज लगे तो तत्काल परिजनों से शिकायत करें। साथ ही संबंधित को भी विरोध का एहसास कराएं। इस दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम ने सरकार की ओर से चलाए जा रही कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव, गीता देवी सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें