फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बुखार, खांसी और त्वचा रोग ने बढ़ाई मरीजों की संख्या

Sun, 25 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, सर्दी-खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की अधिकता रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। अवकाश के दिन स्वास्थ्य सुविधा मिलने से मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन


36 मरीजों का हुआ इलाज
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेला लगा। इसमें कुल 36 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के नौ, सर्दी-खांसी के पांच, त्वचा रोग के 10 और उच्च रक्तचाप के आठ मरीज शामिल रहे। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि मौसम में बदलाव से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी।

सेमरी तरहर में 39 मरीज पहुंचे
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में आरोग्य मेला आयोजित हुआ। यहां कुल 39 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें बुखार के चार, खांसी के छह और त्वचा रोग के 13 मरीज शामिल रहे। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में मेले का आयोजन हुआ। यहां कुल 18 मरीज आए। इनमें बुखार के नौ, त्वचा रोग के चार और सर्दी-जुकाम के पांच मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन


कटरा में आए मात्र नौ मरीज
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार, कटरा पीएचसी में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेला लगा। इसमें कुल नौ मरीज पहुंचे। इनमें त्वचा रोग के तीन, बुखार के दो, सर्दी-खांसी के तीन और मधुमेह का एक मरीज शामिल रहा। चिकित्सक ने मरीजों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने और नियमित रूप से शरीर की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।

पड़वलिया में डायरिया के 12 मरीजों का उपचार
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार, पड़वलिया पीएचसी में डॉ. मुजाहिद रजा की अध्यक्षता में आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें कुल 90 मरीज पहुंचे। इनमें डायरिया के 12, त्वचा रोग के 16, मधुमेह के नौ, उच्च रक्तचाप के छह और सात गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। अन्य मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। वहीं, टिटिहिरिया पीएचसी में डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में मेला लगा। यहां सांस की बीमारी के 12, पेट की बीमारी के 11, त्वचा रोग के 16 और मधुमेह के 29 मरीज पहुंचे। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें