फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समितियों से खाद नदारद, दिन भर भटकते रहे किसान

Tue, 02 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 सहकारी समिति हुसैनपुर खुरूहुरी में लगा ताला। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार/तुलसीपुर। तराई में यूरिया की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। समितियों पर पहुंचने के कुछ ही घंटों में खाद खत्म हो जा रही है। बारिश होने से यूरिया की मांग और बढ़ गई है। बावजूद इसके सोमवार को ज्यादातर समितियों से खाद नदारद रही। किसान दिनभर बारिश के बीच एक समिति से दूसरी समिति की दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन



गिलौला के बी-पैक्स सहकारी समिति पर सोमवार को यूरिया नदारद रही, किसान पूछताछ करते दिखे। सचिव धर्मवीर ने बताया कि 600 बोरी यूरिया मिली थी, जिसे किसानों को वितरित कर दिया गया है। एक से दो दिन में फिर से खाद आने की उम्मीद है।


जमुनहा की साधन सहकारी समिति नासिरगज महादेवा पर ताला लटकता मिला। सचिव यज्ञराम पाठक से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि 600 बोरी खाद मिली है। मौसम खराब होने के चलते मंगलवार को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन



बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति हरदत्त नगर गिरंट पर भी खाद नदारद मिली। सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को 600 बोरी यूरिया मिली थी, जिसे बांट दिया गया है। खाद की मांग की गई है, मिलने पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें