फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हिंदी सप्ताह में छात्राओं ने लिखे लेख

Sat, 19 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 राजकीय महामाया बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में लेख लिखती छात्राएं।-
विज्ञापन
कटरा। राजकीय महामाया बालिका इंटर कॉलेज इकौना में शनिवार को हिंदी सप्ताह मनाया गया। प्रधानाचार्य निकिता वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने हिंदी विषय पर लेख लिखकर अपनी कल्पनाशीलता प्रस्तुत की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि विश्व के करीब 150 विश्वविद्यालयों और सैकड़ों केंद्रों में हिंदी में कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षिका पारुल मिश्रा ने बताया कि विदेशों में 25 से अधिक पत्र-पत्रिकाएं हिंदी में प्रकाशित हो रही हैं। यूएई के हम एफएम सहित बीबीसी, जर्मनी के डॉयचे वेले, जापान के एनएचके वर्ल्ड और चीन के चाइना रेडियो इंटरनेशनल की हिंदी सेवाएं प्रसारित होती हैं।
अर्पित शुक्ला ने कहा कि हिंदी और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर समृद्ध होने से भाषा का विस्तार तेजी से हो रहा है। आकृति शुक्ला ने कहा कि ध्यान, योग, आसन और आयुर्वेद से जुड़े हिंदी शब्द भी अन्य भाषाओं में शामिल हो रहे हैं। दिव्या यादव, रितिक साहू, नेहा यादव और मिथिलेश कुमारी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें