फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्राओं को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी

Sat, 22 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ऊचीकृत कन्या विद्यालय इकौना में छात्राओं को शपथ दिलाती ​शि​क्षिका।
विज्ञापन
कटरा। उच्चीकृत कन्या विद्यालय इकौना में शनिवार को आपदा प्रबंधन से निपटने के लिए छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्रभारी प्रधानाध्यापिका रुचि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। विज्ञान शिक्षिका रेनू सिंह ने कहा, आपदा प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना व आजीविका के नुकसान को कम करना है। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा और पूर्व तैयारियों व योजनाओं की जरूरत पर जोर दिया। राहत-बचाव कार्य के तहत प्रभावित लोगों तक भोजन, पानी और आश्रय पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम में अलका अवस्थी, समा परवीन व रवि मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें