केजीबीवी में छात्रा को टीका लगातीं एएनएम
श्रावस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं का टीकाकरण कराया गया। साथ ही उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया गया। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचवीपी वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी में टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भिनगा सीएचसी की एएनएम रिंका शुक्ला ने बताया कि इस वैक्सीन से महिलाओं में होने वाले गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचवीपी वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रधानाचार्य कैशर जहां ने बताया कि कुल 21 छात्राओं को टीका लगाया गया है। इसके पहले भी कई किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। इस मौके पर राधा देवी सहित अन्य मौजूद रहीं।