फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला मरीज की माैत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Tue, 05 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरपुर लौकिहा निवासी अजय कुमार पाठक ने डीएम व सीएमओ को शिकायती पत्र देकर मल्हीपुर सीएचसी के एक चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चिकित्सक के नशे में होने व रात में जगाने पर गाली-गलौज करने की बात कही। साथ ही आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन


अजय ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि 19 अप्रैल की रात लगभग दो बजे अचानक उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। एंबुलेंस में मां को ऑक्सीजन लगाकर वह तत्काल सीएचसी मल्हीपुर पहुंचे। आरोप लगाया कि सीएचसी पर पहुंचने पर पता चला कि चिकित्सक अपने कमरे पर हैं। दरवाजे पर कई बार आवाज लगाने के बाद चिकित्सक बाहर निकले। बाहर आते ही चिकित्सक ने उसे व एंबुलेंस कर्मियों को गाली देना शुरू कर दिया। साथ ही उनकी मां का इलाज एंबुलेंस में न करने की बात कहते हुए एंबुलेंस में लेटी उनकी मां का ऑक्सीजन निकाल दिया। ऑक्सीजन निकालने की वजह से उनकी मां की मौत हो गई। अजय ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत 21 अप्रैल को एसडीएम, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व थाने पर की। सुनवाई न होने पर अब उन्होंने डीएम व सीएमओ से जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें