फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा से हुआ गलन का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। बर्फीली हवा के कारण गलन बरकरार है। शुक्रवार को सूरज निकलने के बाद भी लोगों को ठिठुरन से कोई खास राहत नहीं मिली। शुक्रवार को मौसम का पारा छह डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। इसके बावजूद अब तक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। इससे लोगों को ठंड से बेहाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कोहरे की घनी चादर के बीच सूरज निकला। फिर भी तेज गति से चल रही बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। शुक्रवार को विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों को घरों पर मस्ती करते देखा गया।
वहीं तहसील सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम देखने को मिली। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला व तहसील सहित नगर प्रशासन की ओर से अब तक अलाव नहीं जलवाया गया। ऐसे में जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी सहित न्यायालय, तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर व प्राईवेट बस अड्डों पर लोगों को ठंड से कांपते देखा गया।
विज्ञापन

इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तराई के तापमान में अभी और गिरावट आ सकती है। लोगों को चाहिए कि वह ठंडक से बचने के लिए सावधानी बरतें। वहीं अपर जिलाधिकारी योगांनद पांडेय ने बताया कि सभी स्थानों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया जा चुका है। लेखपालों की हड़ताल के कारण कुछ समस्या है। इसे दूर कर अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें