फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कलह से तंग युवक कुएं में कूदा, मौत

विज्ञापन
इकौना सीएचसी में मौजूद परिजन व पुलिसकर्मी।-
विज्ञापन

विज्ञापन
इकौना। नवीन मॉडर्न क्षेत्र श्रावस्ती की ग्राम पंचायत होलईपुरवा निवासी शिव कुमार (28) ने मंगलवार सुबह कुएं में छलांग लगा दी। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शिव कुमार बीते कई दिनों से घरेलू कलह से परेशान थे। मंगलवार को घर से नाराज होकर निकले और गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बुद्धिपुरवा स्थित कुएं में छलांग लगा दी। शिव कुमार के कुएं में कूदने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। साथ ही इसकी सूचना डायल 112 पीआरवी को दी। डायल 112 पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इकौना सीएचसी में मौजूद परिजन व पुलिसकर्मी।-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें