फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नदी में युवक के कूदने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 31 Jul 2023 06:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भकला पुल के निकट रविवार एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी दिखाई दी। ऐसे में किसी युवक के नदी में कूदने की आशंका पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा-बहराइच मार्ग स्थित भकला पुल के निकट ग्रामीणों ने रविवार को एक बाइक लावारिस हालत मे खड़ी देखा। ऐसे में किसी युवक के कूदने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने देखा कि बाइक के निकट चप्पल व एक पर्स भी मौजूद है। इस दौरान मिले कागज के अनुसार बाइक व अन्य सामान सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भरथा रोशनगढ़ निवासी शाह आलम (33) पुत्र आफताब अहमद की होना पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें