श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिले के 829 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसे प्रेरणादायक बताते हुए आम लोगों से भी इसे सुनकर लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान जिला प्रवास पर आई अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रा रावत ने भिनगा में पार्टी कार्यालय पर बूथ समिति के सदस्यों व जिला मॉनिटरिंग टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सदैव की भांति प्रेरणादायक रहा।
जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने जमुनहा के मल्हीपुर बूथ पर बूथ अध्यक्ष व कार्यसमिति के सदस्यों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने भिनगा नगर के गांधीनगर बूथ पर बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्यों व आम जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने इकौना देहात बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना। इस दौरान जिला कार्यक्रम संयोजक अरुण पांडे, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, पूजा पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, नेकराम पांडे, राकेश सिंह, पंकज सिंह, अभिषेक पांडेय, राकेश साहू सहित जिले के कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों ने अपने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।