फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

Thu, 07 May 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पलटे ट्रैक्टर को निकालने की जुगत लगाते लोग। - संवाद
विज्ञापन
इकौना। बौद्ध परिपथ पर बुधवार दोपहर ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे पिता की वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई, उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। परिजनों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र के तेलियनपुरवा निवासी पवन कुमार (32) बुधवार दोपहर बेटे ऋषभ (10) के साथ ट्रैक्टर लेकर बाजार जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर के पास ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में पलट गया।

हादसे में पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी एक आंख बाहर निकल आई। राहगीरों ने पवन व ऋषभ को सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें