श्रावस्ती जिले के नवीन मार्डन पुलिस थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र ग्राम बीरपुर में शुक्रवार रात्रि सोए पिता व पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जनपद गोण्डा के थानाक्षेत्र खरगूपुर के ग्राम विशुनापुर के निवासी राज करन (65) पुत्र हीरा लाल व जगदीश (42) पुत्र राज करन (पिता -पुत्र) बीरपुर गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे।
बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार का कहना है कि पिता और पुत्र की संदिग्ध मौत के बारे में जांच की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की बेटी पूजा कसौधन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मौत का कारण जानने व कार्रवाई करने की मांग की है।