फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से किसान खुश, सड़कें बनीं नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में प्री मानसून की पहली बरसात में ही समूचा जिला पानी से तरबतर हो गया। शुक्रवार भोर शुरू हुई झमाझम बरसात रुक रुक कर दोपहर बाद तक जारी रही। इस बारिश से न सिर्फ खेत खलिहान ही बल्कि नगर सहित गांव की गलियां भी पानी से सराबोर हो गईं।
विज्ञापन

नालों की सफाई नहीं होने के कारण भिनगा नगर के मुख्य मार्ग पूरी तरह से नाले बन गए। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों के जलमग्न हो जाने से किसानों ने धान की रोपाई व नर्सरी का कार्य तेज कर दिया है। जिले में हुई इस बरसात के बाद मौसम पूरी तरह से खुशगवार हो गया है। वहीं मौसम सुहाना देख बच्चे भी खुद को बाहर निकलने से नहीं रोक सके।
जिले में शुक्रवार को चौथे दिन भी मेघ झूम कर बरसे। भोर में शुरू हुई झमाझम बरसात रुक रुक कर दोपहर बाद तक जारी रही। वहीं आसमान पर छाए घने काले बादल व लगातार चल रही पूर्वोत्तर हवा के कारण मौसम का मिजाज काफी नरम हो गया। प्री मानसून की यह बरसात जिले के सभी हिस्सों में रुक रुक कर जारी है।
विज्ञापन

जून में हो रही यह बरसात धान की खेती के लिए टानिक मानी जा रही है। अपेक्षित बरसात होने के कारण जहां आम के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं धान की बोआई करने वाले किसान को मन चाही मुराद मिल गई। अपेक्षित बरसात के बाद असिंचित सिरसिया विकास क्षेत्र में किसानों ने जहां खेतों में धान की नर्सरी डाल दी है।
वहीं जिले के अन्य हिस्सों में किसानों ने खेत में पानी देख धान की रोपाई का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। जिले में होने वाली यह बरसात मेंथा के लिए भले ही जहर साबित हो, लेकिन गन्ना, मक्का, उर्द, धान, ज्वार, बाजरा, चरी, जई सहित सब्जी के लिए टानिक है। इससे किसान प्रफुल्लित देखे जा रहे हैं।
खुली सफाई व्यवस्था की पोल
भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई नहीं कराई गई। वहीं कई स्थानों पर जल निकासी वाले मार्गों को अवरुद्ध कर दिया गया है। ऐसे में शुक्रवार को हुई बरसात ने जहां सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी, वहीं भिनगा में पुरानी बाजार मोड़ से लेकर खैरीमोड़ तक व ईदगाह तिराहा से लेकर पुराने डाकघर तक, खलवा बाजार, पुरानी बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर मुख्य मार्ग पूरी तरह से नाला बन गए।
यही हाल भिनगा के बढ़ईटोला, दहाना, लकड़ी मंडी, दहाना बस स्टैंड, कहारन मोहल्ला सहित अन्य स्थानों का रहा। जहां पर जल भराव के कारण लोगों का राह चलना दूभर बना हुआ है। यही हाल खैरीमोड़, खरगौरा मोड़, तुलसीपुर बाजार, लक्ष्मनपुर, जोखवा, कटरा बाजार, इकौना नगर सहित गांवों का है। जहां मुख्य मार्ग के नाला बन जाने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें