फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क निर्माण के लिए नाला खोद देने से किसान परेशान

Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
श्याम देवरिया से पटखौली जाने वाले मार्ग किनारे खोो गए गड्ढे वे किसानों को परेशानी।
विज्ञापन
वीरपुर (श्रावस्ती)। इकौना के श्याम देवरिया से पटखोली संपर्क मार्ग तक एक वर्ष पूर्व सड़क निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था ने इस दौरान खेत में जेसीबी लगाकर मिट्टी निकाली थी। जिससे खेत में नाला बन गया है। किसानों को इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

श्याम देवरिया के किसानों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय ठेकेदार ने खेत किनारे खोदी गई नाली को ठीक कराने का आश्वासन दिया गया था। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार लौट कर नहीं आया। ऐसे में गहरी खाई होने के कारण किसानों को अपने खेत आने-जाने में असुविधा हो रही है। किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या दूर कराने की मांग की है।


इकलौता बैंक फिर भी नहीं है जेनरेटर

सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया बाजार में एकमात्र बैंक शाखा के सहारे खाताधारक लेनदेन करते हैं। बैंक में जनरेटर की सुविधा न होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बैंक में लेनदेन नहीं हो पाता। ऐसा ही कुछ सोमवार को भी देखने को मिला। जब बिजली न होने के कारण बैंक का इनवर्टर भी जवाब दे गया। दोपहर तक लोग आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते दिखे। बैंक में पैसा निकालने आए मालिक राम, अंकुर सिंह, तुलसीराम, प्रवीण पांडेय, राम फेरन, प्रदीप कुमार, आसाराम, अवधेश कुमारी सिंह व राजेश श्रीवास्तव आदि ने बताया कि सुबह 11 बजे से बैंक में बैठे हैं। जनरेट न होने से लेनदेन नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने डीएम व एलडीएम से हस्तक्षेप कर समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें