फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भकला नाले में डूबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भकला नाले में डूबकर किसान की मौत
विज्ञापन

जमुनहा (श्रावस्ती)। कुंडा के मजरा दमोदरा निवासी किसान सोमवार को खेत देखने भकला नाला पार जा रहा था। जो अचानक नाले में डूबने लगा। आसपास के सहयोग से उसे नाले से बाहर निकाला गया। जिसे माल्ही चौराहा स्थिति एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा के मजरा दामोदरा निवासी बल्ले उर्फ लतीफ (50) का खेत गांव के उत्तर की तरफ भकला नाला पार पड़ता है। सोमवार दोपहर में वह खेत देखने जा रहा था। भकला नाला स्थित कुमरी घाट से नाला पार करते समय अचानक उसका पैर नाले के सेवार में फंस गया। जिससे लतीफ खां पानी में डूबने लगा। जिसकी चीख पुकार पर आस पास मवेशी चरा रहे चरवाहों ने उसे किसी तरह से नाले से बाहर निकाला। जिसकी जानकारी परिवारीजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आननफानन उसे माल्ही चौराहा स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने लतीफ खां को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन लाश को अपने साथ घर ले गए। जिसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि वह भिनगा न्यायालय में आए हैं। हल्का दरोगा व बीट आरक्षी को गांव भेजकर घटना की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बस्ती के मजरा बस्तीपुरवा में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वांछित जाकिर अली को रविवार रात मल्हीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह कामयाबी तब मिली जब आरोपी नेपाल भागने की फिराक में बहोरवा कस्बे में मौजूद था। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें