फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रेहरापुरवा स्थित खेत में लगी गेहूं की फसल देखकर लौट रहे अधेड़ किसान को शनिवार को घने कोहरे में फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लक्ष्मननगर चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणनगर निवासी राम किशुन यादव (55) पुत्र हीरालाल यादव का खेत फोरलेन के किनारे रेहरा पुरवा में है। जहां उसने गेहूं की फसल लगा रखी है। शनिवार सुबह वह अपना खेत देखने रेहरा पुरवा गया था। जहां से लौटते समय घना कोहरा था। जैसे ही वह फोरलेन स्थित लक्ष्मननगर पुराने पेट्रोलपंप के निकट पहुंचा। तभी भिनगा से बहराइच की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने रामकिशुन को पीछे से ठोकर मार दी।
टक्कर तेज होने के कारण रामकिशुन सड़क पर ही दूर जा गिरा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने लक्ष्मननगर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लक्ष्मण नगर पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं, मृतक के पुत्र परमजीत यादव की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान की मौत के बाद जहां घर में कोहराम मच गया। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें