फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। कुंडा के मजरा दमोदरा में मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर के ग्राम कुंडा के मजरा दमोदरा निवासी तौफीक अली (25) मंगलवार को खुखड़िया तालाब के बगल में स्थित अपने खेत में धान की फसल की मड़ाई कराने गया था। वह अपने साथ गांव निवासी जय प्रकाश वर्मा का ट्रैक्टर व थ्रेसर भी खेत ले गया था। तौफीक अली इसी ट्रैक्टर पर मजदूरी भी करता था।
धान की मड़ाई के बाद वह ट्रैक्टर व फसल लेकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह कुंडा व दमोदरा के बीच स्थित पुलिया के पश्चिम खड़ंजे पर पहुंचा, तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह व हल्का दरोगा कमलेश पांडेय ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें