फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की कुंए में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। खेत में धान की रोपाई कर लौटा जानकी नगर खुर्द निवासी एक किसान शुक्रवार को नहाने के लिए कुएं पर गया था। जहां पानी भरते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह कुएं में गर गया। इससे कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा भरा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर खुर्द निवासी किसान शेषराज (35) पुत्र बुधवार शुक्रवार को अपने खेत में धान की रोपाई करने गया था। जहां से दोपहर में वह वापस घर लौटा था। इस दौरान शरीर पर कीचड़ लगे होने के कारण वह नहाने के लिए घर के निकट स्थित कुएं पर गया था। जहां पानी भरते समय अचानक वह फिसल गया और कुएं में गिर गया। किसान की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो शेषराम को कुएं में डूबता पाया।
इस पर परिवारीजनों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते व उसे कुएं से निकालने का प्रयास करते किसान की मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा भरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। इस बारे में सीओ इकौना तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि किसान की कुएं में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें