फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में लगी आग बुझाने के दौरान किसान की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वीरपुर गांव में स्थित एक गन्ने के खेत में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान फसल बचाने का प्रयास कर रहा वृद्ध किसान आग की चपेट में आ गया। झुलसने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर जयजय राम (65) पुत्र तिम्मल ने अपने खेत में गन्ने की फसल लगा रखी थी। इसकी मंगलवार को कटाई कराई गई थी। इस दौरान देर रात अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लग गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जयजय राम ने आग को बुझाने का प्रयास किया।
आग को काबू न होता देख जयजय राम ने खेत में पड़े गन्ने को एकत्र कर उसका बोझ बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच गन्ने की पताई के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इससे जयजय राम आग की चपेट में आ गया। उसकी चीख पुकार पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास करते झुलसने से जयजय राम की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। परिवारीजनों ने घटना की सूचना इकौना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें