डीपीआरसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करती डीएम।
श्रावस्ती। डीपीआरसी सभागार में शुक्रवार को 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभाजन विभीषिका पर आयोजित प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विधायक राम फेरन पांडेय ने विभाजन को जिंदगियां तबाह करने वाला क्षण बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाजन पीड़ितों को सम्मानित किया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सद्भाव, भाईचारा व विकसित भारत के निर्माण के संकल्प पर जोर दिया। लोगों ने प्रदर्शनी देखने के बाद विभाजन विभीषिका के पीड़ितों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक राज कुमार त्रिपाठी, हरिगेंद वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।