फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमराई बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बारिश के चलते जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिन क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल है, वहां भी उपभोक्ताओं को दिन भर में डेढ़ से दो घंटे की आपूर्ति से काम चलाना पड़ रहा है। यह व्यवस्था कब सामान्य होगी इसके बारे में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके।
विज्ञापन

जिले में हो रही बरसात से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा व लक्ष्मनपुर फीडर की लाइन जंगल से होकर गुजरी है। ऐसे में बरसात के कारण कई स्थानों पर विद्युत तारों पर पेड़ों की डालियां आ जाने से फीडर काम नहीं कर रहे हैं। कुछ पलों के लिए बरसात थमने पर आपूर्ति बहाल की जा रही है। जो बरसात शुरू होते ही फिर ठप कर दी जा रही है। ऐसे में इन फीडरों पर पड़ने वाले गांवों के उपभोक्ताओं को 24 घंटे में डेढ़ से दो घंटे की आपूर्ति से काम चलाना पड़ रहा है।
वहीं जमुनहा के विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा, सिरसिया के घोलिया, गिलौला, सीताद्वार, इकौना व कटरा उपकेंद्र के ग्रामीण फीडरों का भी यही हाल है। जहां उपभोक्ताओं को दो चार घंटे की आपूर्ति नसीब हो रही है। इससे भिनगा नगर भी अछूता नहीं है। भिनगा के टाउन फीडर नंबर एक व दो, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल तथा नवोदय विद्यालय फीडर के उपभोक्ताओं को भी आधी बिजली नसीब हो रही है। 24 घंटे के रोष्टर वाले इन फीडरों को दस घंटा भी आबाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बार बार हो रही ट्रिपिंग का कारण विभाग के अधिकारी बरसात को मान रहे हैं। यह समस्या कब दूर होगी इस बारे में कोई जिम्मेदार कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। इससे जिले की करीब बारह लाख आबादी व करीब एक लाख दस हजार उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं बहाल हुई बनगई की आपूर्ति
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा बनगई में 13 जनवरी को एक शराबी ने कुल्हाड़ी से वार कर ट्रांसफार्मर के तार को बिजली के तार से जोड़ने वाले कटर पर लगे पत्थर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे फत्तेहपुर बनगई सहित जमुनहा क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इसे अब तक दुरुस्त नहीं कराए जाने से बनगई सहित आसपास क्षेत्र के गांव की आपूर्ति पांचवें दिन भी ठप रही। ग्रामीण पुत्तन तिवारी, केदारनाथ, रामू गुप्ता, शिवकुमार, सगीर, राजकुमार, नदीम, नसीर अहमद, रक्षाराम, गुरुदीन, जावेद अख्तर, रशीद अहमद आदि का कहना है कि बार बार अवर अभियंता से शिकायत की जा रही है, लेकिन बरसात की बात कह वह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेज कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
दूसरे दिन भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
नगर पालिका परिषद भिनगा के केशवपुरम में लगा ट्रांसफार्मर बुधवार की रात जल गया था। इससे केशवपुरम सहित कृष्णनगर, अब्दुल कलाम नगर व सिविल लाइंस वार्ड की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। इसे अब तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। ऐसे में केशवपुरम सहित अन्य वार्डों के अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति दो दिनों से बाधित है। इसकी शिकायत के बावजूद निगम कर्मी बरसात की बात कह अपने जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं।
जिले में हो रही बरसात के कारण कई स्थानों पर तार आपस में टकरा रहे हैं। इससे फीडर ट्रिप कर जा रहा है। लाइन मैन को भेज कर लाइनों की जांच कराई जा रही है। जहां कमियां मिल रही हैं, वहां उसे दूर भी किया जा रहा है। रही बात आपूर्ति सामान्य होने की तो बरसात थमने के बाद ही व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन

- रमाशंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें