फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली व बदला पुलिस चौकी का बुधवार शाम एएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। इसमें विवेचनाएं लंबित मिलने पर नाराजगी जताते हुए निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले चार विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने कोतवाली भिनगा व चौकी बदला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा बैठक की। भिनगा कोतवाली में समीक्षा के दौरान 66 विवेचनाएं लंबित मिली। इस दौरान सर्वाधिक विवेचना लंबित रखने वाले दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद उन्होंने मल्हीपुर थाने में बदला चौकी क्षेत्र के अपराधों को लेकर समीक्षा बैठक की।
इस दौरान एएसपी को 49 विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराजगीी जताते हुए दो विवेचकों से विवेचना में शिथिलता बरतने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, लंबित विवेचना व प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह सहित सभी विवेचकों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने थाना कार्यालय के रजिस्टरों को चेक किया, साथ ही थाने पर लंबित मालों का निपटारा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। वही बारावफात के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करते हुए त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान भिनगा में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय सहित सभी विवेचक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें