फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल विवाह व दहेज प्रथा के बताए दुष्प्रभाव

Mon, 27 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 महिलाओं को जागरूक करतीं आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मौजूद महिलाओं व किशोरियाें को बाल विवाह व दहेज प्रथा के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि कम उम्र में शादी होने का असर जन्म लेने वाले बच्चों पर पड़ता है। कई बार मौत तक हो जाती है। अभिभावकों को बाल विवाह करने पर सजा के प्रावधान भी बताए गए। साथ ही सभी को महिला हितैषी योजनाओं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें