चिकित्सक सम्मान समारोह में मौजूद चिकित्सक।
कटरा। कटरा के एक होटल में सोमवार को सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें चिकित्सा क्षेत्र के नए शोध व विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही बेहतर योगदान देने वाले चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेरीलैंड हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद खालिद ने किया। उन्होंने नए शोध व दवाइयां पर चर्चा को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. खालिद ने चिकित्सकों के लिए नियमित अनुभव साझा करने को अनिवार्य कहा। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह ने मरीज सेवा में तत्परता पर जोर दिया। डॉ. संतोष गुप्ता और डॉ. रितुज सोमवंशी ने भी संबोधन दिया। डॉ. एक्यू खान, डॉ. डीसी श्रीवास्तव, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. एससी शर्मा और डॉ. वाईपी गुप्ता सहित कई चिकित्सकों को उनके बेहतर चिकित्सीय योगदान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी जय हरि मिश्रा, मार्केटिंग मैनेजर दुर्गेश सूर्यवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।